कपासन नपा का बजट 16 करोड़ रुपए
नगरपालिकामंडल की शुक्रवार को साधारण सभा की मीटिंग में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 16 करोड़ 51 लाख का बजट पारित किया।
नगरपालिका कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए पालिकाध्यक्ष दिलीप व्यास की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में ईओ सोहनलाल ने आगामी बजट प्रारुप सदन के समक्ष रखा गया। नेता प्रतिपक्ष विनोद कुमार बारेगामा ने बजट के विभिन्न मदों होने वाले व्यय की जानकारी मांगी। पालिकाध्यक्ष व्यास ने जानकारी दी। उपाध्यक्ष गजेंद्र बाघमार, पार्षद नंदकिशोर टेलर, जितेंद्र आचार्य, राजीव सोनी, ख्यालीलाल बारेगामा, लता वैष्णव, सुनीता सांवला ने बजट पर चर्चा की। चर्चा के बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2016-17 पारित किया। मुख्य रूप से बजट में अनावर्तक आय 481.60 लाख, आवर्तक आय 820.22 लाख तथा अनावर्तक व्यय 760.95 आवर्तक व्यय 531.25 लाख निर्धारित किए गए। पार्षद रेखा रैगर, मोहम्मद हारुन, कैलाश खटीक, बालमुकंद ईनाणी, मीना चंडालिया, सोहन खटीक, अशरफ हुसैन, रवि राव, अनिता नंदवाना, लीला माली ने सुझाव दिए। जेईएन दिनेश कुमार मीणा, कैशियर जमनालाल उपाध्याय, श्यामलाल गर्ग उपस्थित थे। मीटिंग में बजट चर्चा से पूर्व सेना के जवान हनुमंथप्पा के शहीद होने पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
कपासन | नपाकी बोर्ड बैठक में बजट पर चर्चा करते अिधकारी जनप्रतिनिधि।