स्काउट का द्वितीय तृतीय सोपान 16 से
चित्तौड़गढ़ | राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ कपासन के तत्वावधान में स्काउट-गाइड का द्वितीय तृतीय सोपान जांच शिविर 16 से 18 फरवरी तक महाराणा प्रताप राउमावि परिसर कपासन में आयोजित होगा। सचिव गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि शिविर के संचालक सत्यनारायण सोमानी सहायक संचालक लक्ष्मीलाल आचार्य होंगे। शिविर के लिए पंजीयन 16 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगा। स्काउट गाइड के द्वितीय तृतीय सोपान के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार कैडेट्स की आवश्यक जांच होगी।