आकोला. क्षेत्रमें दौरे पर आए कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट को विद्यार्थी मित्रों ने ज्ञापन सौंपे तथा समस्या का समाधान की मांग की। इस मौके पर पूर्व सरपंच भीम सिंह झाला, पुष्पाकंवर भाटी, प्रताप सिंह भाटी मौजूद थे।