पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ दिवसीय दिवसीय दशहरा मेले के कार्यक्रम घोषित

नौ दिवसीय दिवसीय दशहरा मेले के कार्यक्रम घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका ने नौ दिवसीय दशहरा मेले के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नवनिर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय रंगमंच पर होंगे।

नपा सभागार में रविवार को मेला कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य, नपा, उपाध्यक्ष दिलीप व्यास, गजेंद्र बाघमार, जितेंद्र आचार्य, नरेश, राधेश्याम वैष्णव ने पत्रकारों को बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में मेला 25 सितंबर से शुरू होगा। 25 26 की रात्रि को शिक्षण संस्थाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 27 को लोक नृत्य गवरी का मंचन, 28 को न्यू राजस्थानी आर्केस्ट्रा, 29 को कवि सम्मेलन होगा। इसमें केकड़ी के बुद्धिप्रकाश दाधीच, बदनावर के राकेश शर्मा, इंदौर के अतुल ज्वाला, मुंबई के नरेंद्र बंजारा, इटावा के गीतकार कमलेश शर्मा, प्रतापगढ़ के शैलेंद्र शैलू , कपासन के शंकरलाल सुखवाल, भोपाल के साहिबा असर नीमच की प्रेरणा ठाकरे कविता सुनाएंगी। 30 सितंबर को समृद्धि फिल्म एंड टेलीविजन द्वारा रंगारंग आर्केस्ट्रा एवं एक अक्टूबर को भजन संध्या में मोइनुद्दीन मनचला भजन सुनाएंगे। दो को एमडी इवेंट्स द्वारा आर्केस्ट्रा, तीन को आतिशबाजी के साथ रावण का पुतला दहन तथा तूफान म्युजिक ग्रुप द्वारा आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होगा। मेले में 25 सितंबर से तीन अक्टूबर तक क्रिकेट, वालीबाल एवं बेडमिंटन प्रतियोगिता होगी।

दशहरा मेला तैयारी मीटिंग आयोजित

राशमी. चटावटीमें जोधपुरिया झांतला माता मंदिर परिसर में दो दशहरा मेल की तैयारी मीटिंग रविवार को सरपंच केसरदेवी तेली की अध्यक्षता में हुई। इसमें ट्रस्ट एवं गांव के प्रमुख लोगों ने भाग लिया।मीटिंग में निर्णय लिया कि दुकानदारों को जगह, बिजली निशुल्क दी जाएगी। मंदिर परिसर में 23 सितंबर से 12 दिन तक अंजना बजरंग रामायण मंडल द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। मीटिंग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आतिशबाजी रावण दहन पर चर्चा की। ट्रस्ट अध्यक्ष करण सिंह चौहान, संयोजक पुष्पेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उदय सिंह, सचिव उदयराम अहीर, महासचिव गोपाल गौड़, कोषाध्यक्ष भैरूलाल जैन उपस्थित थे।