पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जो कार्य नहीं करें, उसके खिलाफ कार्रवाई करो

जो कार्य नहीं करें, उसके खिलाफ कार्रवाई करो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | कलेक्टरवेदप्रकाश ने कहा कि भामाशाह योजना के शिविर एक सितंबर से चल रहे हैं। अभी तक 25 शिविर आयोजित हो चुके हैं। इसमें कमियां या गलतियों को आगे दुहराया नहीं जाएं उनमें सुधार किया जाएं। अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए उन्होंने कहा कि शिविर में अधिकारी एवं कार्मिक कार्य नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। एसडीएम को भामाशाह योजना में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने निम्बाहेड़ा, कपासन, राशमी एवं चित्तौडगढ की राजस्व संबंधी बैठक ली। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर नामान्तरकरण का रिकार्ड भलीभांति संधारित करें। उप पंजीयक रजिस्ट्री करते ही रिकार्ड का सही रुप से संधारित करे। नामांतरकरण खोलकर उसे तस्दीक करें।

वोटरलिस्टों पर रखे ध्यान: कलेक्टरने कहा कि चित्तौडगढ नगर परिषद रावतभाटा एवं निम्बाहेड़ा नगरपालिका में नवंबर में चुनाव होंगे। मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्य चल रहा है। मतदाता सूचियों में गलती नहीं रहे, यह ध्यान रखें।