किसान संघ आज देगा ज्ञापन
भारतीयकिसान संघ तहसील इकाई की मीटिंग शनि महाराज आली में भैरूलाल जाट की अध्यक्षता में हुई। इसमें रबी फसल की सुरक्षा के लिए तारबंदी एवं आवारा पशुओं, रोजड़ों से सुरक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कपासन को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। तहसील महामंत्री रामचंद्र सुथार, जिला मंत्री पन्नालाल जाट, रामेश्वरलाल जाट, भैरूलाल, गोविंदसिंह शक्तावत, शंकरसिंह रावल, नारायण जाट, बालूराम गाडरी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।