- Hindi News
- मानवाधिकारों के प्रति सामाजिक चेतना जरूरी
मानवाधिकारों के प्रति सामाजिक चेतना जरूरी
महिलासशक्तिकरण एवं मानवाधिकारों के प्रति सामाजिक चेतना जरूरी है। स्वयं द्वारा किए गए कर्तव्य दूसरे का मानवाधिकार होता है। उच्च चरित्र से ही सच्चे राष्ट्र का निर्माण होता है। यही सही अर्थों में मानवाधिकार है। यह बात सेंट्रल अकादमी में मानवाधिकार एवं महिला शक्तिकरण पर आयोजित चर्चा में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संयोजक एके द्विवेदी ने कही।
उन्होंने कहा कि भाइचारे की भावना के साथ कार्य करते रहना ही मानवाधिकार है। जिलाध्यक्ष जीएनएस चौहान ने बच्चों से मानवाधिकारों के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। डिविजनल प्रेसीडेंट पीआर मराठा, संयुक्त सचिव अभिषेक शर्मा, महिला संगठन जिलाध्यक्ष अंजु वया ने विचार रखे। विद्यालय प्राचार्य अश्लेष दशोरा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों की रक्षा के साथ अपने कर्तव्य का भी सजगतापूर्वक निर्वहन ही सच्चे अर्थों में मानवाधिकार है। इस मौके पर रीमा श्रीवास्तव, परेश नागर, सुनीता शक्तावत, दीप्ति कोली, सुरेश राजावत सहित विद्यालय स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।
राजकीय कन्या कॅालेज के मानवाधिकार प्रकोष्ठ तथा भारतीय मानवाधिकार ऐसोशियेशन के तत्वाधान में तथा प्राचार्य प्रो. मुरलीधर मूंदड़ा की अध्यक्षता में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। घेवरचंद्र सारस्वत ने कहा कि मानवाधिकार को जन व्यापक बनाने के लिए जनचेतना की आवश्यकता है। संयोजक एके द्विवेदी ने कहा कि प्राचीन शिक्षा व्यवस्था के आदर्शों को आधुनिक तकनीकी के साथ समन्वित कर शिक्षा को पुन: व्याख्यायित करने की आवश्यकता है। छात्रासंघ अध्यक्षा रुचिका सोमानी, सुरेंद्र सिंह शर्मा, जीएनएस चौहान, अभिषेक शर्मा, अंजु कविश जैन उपस्थित थे। प्रभारी डा. नीलम ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कपासन|एनएसएस केस्वयंसेवकों द्वारा रवींद्रनाथ टैगोर कॉलेज में उपाचार्य डा. ओपी सुखवाल की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई।
डा. सुखवाल ने स्वयंसेवकों को संविधान में उल्लेखित मानव के अधिकारों से अवगत कराते हुए उनके प्रति जागरूक रहने का आव्हान किया। कॉलेज व्याख्याता राकेश जीनगर ने मानव अधिकारों के साथ-साथ नैतिक कर्तव्य भी अपनाने को कहा। राजनीति विज्ञान व्याख्याता नंदलाल खटीक ने नारी सशक्तिकरण एवं बालश्रम की रोकथाम के लिए संयुक्त राष्ट्र के बनाए गए मानवाधिकार नियमों से स्वयंसेवकों को अवगत कराया। कार्यक्रम में आभार एनएसएस प्रभारी राजेश ने किया।