खुशहाली और अमन चैन की दुआ
हजरतअब्दुल्लाह शाह उर्फ घोड़ा देह वा ले बाबा सा. का 55 वा सालाना उर्स रंग महफिल और कुल की रस्म अदायगी के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शंकरलाल राजोरा, उपाध्यक्ष पारसमल पारख, पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने बाबा सा. के आस्ताने पर मखमली चादर और अकीदत के फूल अर्पित कर खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी।
सरफराज अनवर साबरी बिजनौर और बाबू भाई एंड पार्टी कपासन ने कलाम पेश किए। उर्स कमेटी के सदर सूर्य प्रकाश मालू, रजा इंदौरी, मो. कुरैशी, लाला दशोरा, शौकत मंसूरी, वसीम इरफानी ने दस्तार बंदी की। कुल की फातिहा के बाद लंगर वितरित किया गया।