पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विमला का छठी बार राज्य स्तर पर चयन

विमला का छठी बार राज्य स्तर पर चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन | रामाविरामथली की कबड्डी टीम ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका टीम की पांच छात्राओं का राज्यस्तर पर चयन हुआ। पीटीआई हरलाल जाट ने बताया कि छात्रा टीम की सदस्य विमला नायक चौथी बार जिले में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई। उसका छठी बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

सुमित्रा गाडरी, हसीना बानू, आशा नायक, हीना नायक का भी चयन हुआ। जूनियर छात्र वर्ग की टीम जिले में दूसरे स्थान पर रही। अख्तर खां पठान, प्रभु भील, भैरूलाल नायक, शैलेंद्र का राज्य प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। खिलाड़ियों एवं पीटीआई जाट काे प्रधानाध्यापक चंदलाल कच्छावा, गोपीराम सैनी, भूप सिंह, सविता सोलंकी, राजेंद्र कुमार ने सम्मानित किया।