18 साल बाद छलका राजेश्वर तालाब
कपासन | नगरका राजेश्वर तालाब करीब 18 साल बाद लबालब होकर छलक गया। लगभग 11.50 फीट भराव क्षमता वाला यह तालाब शनिवार सुबह ही लबालब हो गया था। रविवार से इस पर रपट भी चलने लगी। दिनभर लोग तालाब का पानी देखने पहुंच रहे हैं। इससे पहले यह तालाब आखिरी बार नौ सितंबर 1996 को छलका था। उससे पहले 28 अगस्त 1989, 26 सितंबर 1990 को भी रपट चली थी। गत वर्ष यह तालाब मात्र चार-पांच इंच खाली रह गया था।