रोलिया गांव के विष्णु मंदिर का पांचवां पाटोत्सव संपन्न
क्षेत्र के रोलिया में भगवान विष्णु मंदिर के पंचम पाटोत्सव कार्यक्रम भजन संध्या विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि भूपालसागर के पूर्व प्रधान भगवतीलाल हिंगड विशिष्ट अतिथि उपप्रधान दुर्गाशंकर तिवारी, सीआई दुर्गाप्रसाद दाधीच, सेवादल जिलाध्यक्ष गौतम विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष विनोद बारेगामा, पार्षद राजीव सोनी थे। अध्यक्षता कपासन प्रधान भैरूलाल चौधरी ने की। भजन संध्या में भैरूनाथ म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भगवान श्रीगणेश, विष्णु, भगवान शंकर पर आधारित भजनों को प्रस्तुत किया। कपासन प्रधान चौधरी ने राउमावि में बास्केटबाॅल ग्राउंड निर्माण के लिए दो लाख, अटल सेवा केंद्र में रिकार्ड रूम गांव में सीसी रोड के लिए दो-दो लाख की घोषणा की। युकांध्यक्ष मोहनलाल जाट, हर्षवर्धनसिंह गाडन, सरपंच मदन खटीक, संपत अहीर, गोपाल गर्ग, पूर्व पार्षद सतीश नंदवाना, गोटू भील, ब्लाॅक कांग्रेस सचिव घनश्याम बारेगामा, काशीराम जाट, भगवान अहीर, भैरू कीर राजेंद्र आचार्य सहित ग्रामीण थे।