जेब में रखे मोबाइल की बैट्री जली
कपासन| सिंहपुरमें एक व्यक्ति के शर्ट की जेब में रखे मोबाइल की बैट्री हल्के ब्लास्ट के साथ फट गई, जिससे शर्ट का कुछ हिस्सा जल गया।
बुधवार सुबह सिंहपुर निवासी कालू पुत्र नारू गुर्जर के मोबाइल पर घर पर चाय पीते समय किसी का फोन आया। उसने शर्ट की जेब से मोबाइल निकाल कर बात कर वापस जेब में रखा। तभी मोबाइल की बैटरी हल्के ब्लास्ट के साथ फट गई, जिससे शर्ट का जेब वाला हिस्सा जल गया। सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल माली ने बताया कि मोबाइल भी जल गया।
जला हुआ मोबाइल दिखाते युवक।