शादी में आईएएस दूल्हे की मां का बैग हुआ पार
शहरमें मंगलवार रात विवाह समारोह के भोज में कोई उच्चका दूल्हे की मां का बेग लेकर फरार हो गया। कोतवाली और चंदेरिया थानों की पुलिस ने आसपास क्षेत्रों में दो घंटे तक छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
आशापुरा कालोनी निवासी सिटी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसीपल कल्याणी दीक्षित के आईएएस पुत्र मयूर की शादी पर पदमिनी होटल में प्रतिभोज चल रहा था। रात करीब सवा नौ बजे कल्याणी मैडम वेलकम स्टेज के पास आगंतुकों का स्वागत कर रही थीं। इसी दौरान वो पास के सोफे पर रखा उनका बेग गायब हाे गया। इसमें मेहमानों द्वारा दिए गए बधाई लिफाफे रखे होने से हजारों रुपए की चोरी होने का अनुमान है। वहां लगे वीडियो और सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता चला कि दो संदिग्ध लडकों में से एक बेग लेकर भाग रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही कोतवाली और चंदेरिया पुलिस जाब्ता पहुंच गया। पुलिसकर्मी अन्य लोग होटल के बाहर बेडच नदी के दोनों तट और कपासन चौराहा तक तलाश करते रहे, लेकिन उचक्कों का पता नहीं लग पाया। उल्लेखनीय है कि पिछले दो महीने में शहर में इस तरह की कई वारदातें हो चुकी है।