अंग उपकरण पाकर योग्यजन खुश
सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्व. नारायणीदेवी नामधर की स्मृति में मंगलवार को विशेष योग्यजन सहायता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने कहा कि विशेष योग्यजन को यदि अवसर दिया जाए तो वे सामान्य व्यक्ति की तुलना में अधिक निपुणता से कार्य काे अंजाम दे सकेंगे। अध्यक्षता करते हुए नपाध्यक्ष दिलीप व्यास ने कहा कि नगर का कोई भी विशेष योग्यजन कृत्रिम अंग एवं उपकरण से वंचित रहे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। विशिष्ट अतिथि एसडीएम गीतेश श्रीमालवीय ने कहा कि लगातार पंस एवं नपा स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित करवाकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। नपा के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक चंडालिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नगरवासियों को प्रेरणा मिलेगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार पूर्व में जिले के सभी उपखंड मुख्यालय पर शिविर आयोजित कर विशेष योग्यजनों को लाभान्वित किया गया। इन शिविरों में वंचित रहे विशेष योग्यजनों के लिए द्वितीय चरण में विधानसभा वार विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एडवोकेट बंशीलाल लड्ढा ने भी विचार रखे। संचालन परिषद अध्यक्ष प्रभुलाल टेलर ने किया। आभार मुरलीधर नामधर ने जताया। परिषद के विकलांग प्रकल्प प्रभारी बादशाह सिंह ने बताया कि शिविर में आठ विशेष योग्यजन को ट्राइसाइकिल, छह को व्हीलचेयर, नौ को बैसाखी, एक को वाॅकर 16 को श्रवण यंत्र दिए गए। शिविर प्रभारी भगवतीलाल सोमानी ने बताया कि सोमवार को लगे शिविर में रक्तदान करने वाले 35 रक्तदाताओं एवं पहले लगे विभिन्न शिविरों में सहयोग करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। पार्षद नंदकिशोर टेलर, समाज कल्याण अधिकारी भैरूलाल भांड, शिवदयाल सोमानी, मूलचंद मूंदड़ा, किशनलाल तापदिया, मांगीलाल सोमानी, मिट्ठूलाल जोशी, योगेंद्र रावल, नंदसिंह उपस्थित थे। राजस्थान राज्य परिवहन निगम के अशोक कुमार व्यास ने दस विशेष योग्यजन के बस पास के लिए आवेदन पत्र तैयार करवाए।
कन्नौज. सुखवाड़ाग्राम पंचायत मुख्यालय पर आरोग्य राजस्थान योजना के तहत एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा। डॉ. अमरचंद तुसावड़ा ने बताया कि शिविर में 180 मरीजों का पंजीयन किया। इसमें 21 को उच्च इलाज के लिए रेफर किया गया। शिविर में बीसीएचएमओ डॉ. केसी सैनी, डॉ. पुष्पेंद्रसिंह, एएनएम, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। शिविर का उपखंड अधिकारी चैनाराम चौधरी ने भी अवलोकन कर शिविर संबंधी जानकारी ली। सरपंच रघुवीरसिंह ने शिविर का उदघाटन किया।
कपासन | शिविरमें निशक्तजन को ट्राइसाइकिल बांटते अतिथि अन्य।