पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नव नियुक्त शिक्षकों को दिया नवाचार प्रशिक्षण

नव नियुक्त शिक्षकों को दिया नवाचार प्रशिक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनियुक्तशिक्षकों का छह दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर सर्व शिक्षा सभागार में संपन्न हुआ। सर्व शिक्षा प्रभारी सीपी सिरोया ने बताया कि इस प्रशिक्षण में कपासन ब्लॉक के 23 तथा भूपालसागर के 15 तथा राशमी ब्लॉक से एक संभागी को प्रशिक्षण दक्ष प्रशिक्षक बाबूलाल शर्मा एवं पूरणमल तेली ने प्रशिक्षण दिया। बीईईओ मोहनदास साधु ने शिक्षकों को इस प्रशिक्षण के माध्यम से स्कूलों में जाकर बच्चों के साथ शिक्षण में गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। शिविर का अवलोकन सर्व शिक्षा के जिला स्वच्छता समन्वयक पंकज काकड़ा एवं डाइट की उप प्रधानाचार्य मीना राघानी एवं वरिष्ठ व्याख्याता वंदना गौतम ने किया।

खबरें और भी हैं...