दहेज हत्या में पति, सास ससुर गिरफ्तार
कपासन | पुलिसने विवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में मृतका के पति, सास ससुर को गिरफ्तार किया है। जीतिया गांव में 6 फरवरी को राधा कंवर प|ी महेन्द्र सिंह की घर मे संदिग्धावस्था में झुलसने के बाद मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने पति सास ससुर सहित पांच जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था। डीएसपी मुकेश सांखला ने प्रारंभिक जांच के बाद पति महेन्द्र सिंह, सास पवन कंवर एवं ससुर लादूसिंह को न्यायालय ने जेल भेज दिया।