ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
कपासन | ट्रेनकी चपेट में आने से मानसिक विक्षिप्त युवक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह रंडियारडा फाटक के पास किसी व्यक्ति की रेल की चपेट में आकर मौत होने तथा शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान कालू कॉलोनी पाली निवासी मोहम्मद शरीफ (30) पुत्र हुसैन खां के रूप में हुई। बताया गया कि उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। वह 20-25 दिन से इलाज के लिए दरगाह में रह रहा था। बुधवार को ही वो दरगाह से निकलकर लापता हो गया था। उसका भाई रफीक उसे ढूंढ रहा था। गुरुवार सुबह थाने पर भी सूचना देने आया। रफीक ने शव की पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।