एक महीने में एक ही घर में दूसरी बार चोरी
कपासन | एकपूर्व पार्षद के सूने मकान को चोरों ने एक माह में दूसरी बार निशाना बना लिया। हालांकि इस बार कोई कीमती सामान नहीं मिलने से चोर खाली हाथ लौटे।
नगर के बालारड़ा मार्ग स्थित गैस गोदाम बस्ती क्षेत्र में पूर्व पार्षद उदयलाल खटीक के सूने मकान में बुधवार रात चोरों ने ताले तोड़कर प्रवेश किया। वहां रखी तिजोरी का ताला तोड़ा। तिजोरी सहित पूरे मकान को खंगाला, लेकिन वहां उन्हें कोई कीमती सामन नहीं मिला।
चोर खाली हाथ लौट गए। बताया गया कि पूर्व पार्षद का गुजरात में व्यवसाय होने से सपरिवार वही रहते हैं। यहां मकान सूना रहता है। इससे पूर्व गत 7 जनवरी को भी चोरों ने पूर्व पार्षद खटीक के इस मकान उनके भाई के सूने मकान के ताले तोड़कर एक किलो चांदी के जेवरात, नकदी कीमती सामान चुरा ले गए थे।
तिजोरीका ताला तोड़ा
बतायागया कि एक माह पूर्व हुई वारदात के दौरान चोरों ने दोनों मकानों में 4-5 तिजोरियों को खंगाला था, लेकिन एक तिजोरी नहीं खोल पाए थे। चोरों ने इस बार उसी तिजोरी को ताला तोड़कर खोल दिया, लेकिन उसमें से कुछ भी हाथ नही लगा।