उमराह यात्रियों को दी विदाई
कपासन | मक्कामदीना की यात्रा के लिए उमराह यात्रियों का दल बुधवार को रवाना हुआ। शहर काजी जैनुद्दीन, उस्मान पुंवार, मोहम्मद हनीफ, यासीन सन्ना, रुस्तम पौड़, मोहम्मद अली, रजिया बेगम, अब्दुल वहीद, शाहजहां बेगम, बतूल बेगम सहित अन्य का रेलवे स्टेशन पर नायब शहर काजी मोलाना सईद, पार्षद नंदकिशोर टेलर, यासीन भाटी, हारुन काजी, रुस्तम सन्ना, अब्दुल गनी अंसारी, रसीद तुर्किया, रुस्तम वीरिया सहित लोगों ने स्वागत कर रवाना किया।