पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एड्स जागरूकता का संदेश दिया

एड्स जागरूकता का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रवींद्रनाथटैगोर कॉलेज में रेड रिबन क्लब एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एड्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि विश्व एड्स पखवाड़े के अंतर्गत कॉलेज के प्रबंध निदेशक डा. वसीम खान की अध्यक्षता केशव पथिक के आतिथ्य में रक्तदान एड्स जागरूकता प्रदर्शनी का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रदर्शनी का आरएनटी, बीएड कॉलेज, शिक्षा शास्त्री कॉलेज, बीएसटीसी के विद्यार्थियों ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी के संयोजक डा. ओपी सुखवाल ने बताया कि तीन दिवसीय रक्तदान एड्स जागरूकता प्रर्दशनी दोपहर एक से चार बजे तक अवलोकन के लिए खुलेगी। कॉलेज उपाचार्य डा. सुखवाल ने कहा कि संयम एवं सहचर्य ही एड्स का उपाय है। खून किसी कारखाने में नहीं बनता। इंसान का दिया हुआ खून ही किसी की जिंदगी बचाता है।

कपासन |आरएनटी कॉलेज में आयोजित एड्स जागरूकता प्रदर्शनी की जानकारी देते डॉ. वसीम खान।