- Hindi News
- कापरेन में तेज गति से दौड़ रहे यात्रियों से ठसाठस भरे वाहन
कापरेन में तेज गति से दौड़ रहे यात्रियों से ठसाठस भरे वाहन
शहर सहित क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर ओवर लोडिंग वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना होने का अंदेशा है। कोटा-दोसा मेगा हाइवे पर भी ओवरलोड बसें, टैक्सियां तेज गति से दौड़ती हैं। वहीं पुलिस प्रशासन देखकर भी अनजान बना हुआ है। इससे मेगा हाइवे से जुड़ी लिंक सड़कों हिंगोनिया, बोरदामाल , झालीजी का बराना, रोटेदा रोड और मेगा हाइवे पर बड़ी संख्या में यात्रियों से ठसाठस वाहन तेज गति से दौड़ते हैं।
विनोद जैन और हारून पठान ने बताया कि लिंक सड़कों पर चलने वाली टैक्सियों के चालकों द्वारा जब तक क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बिठाई जाती वे उसे स्टैंड से आगे नहीं बढ़ाते हैं। इन मार्गों पर बसों का आवागमन नहीं होने से मजबूरन यात्रियों को इन्हीं टैक्सियों जीपों द्वारा यात्रा कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। वहीं आसपास के गांवों से आने वाले छात्रों को भी प्रतिदिन ओवर लोडिंग वाहनों से ही स्कूल तक आना-जाना पड़ता है। छात्रों का कहना है कि निजी बस चालकों द्वारा छात्रों को बसों के ऊपर बिठाया जाता है। स्कूल का समय तय होने से छात्र अधिकतर निर्धारित समय पर आने वाली बसों से यात्रा करते हैं। बस द्वारा स्कूल तक आने के लिए भी किराया मांगते है और किराया नहीं देने पर ऊपर बिठा दिया जाता है। छात्रों का कहना है कि स्कूल तक पहुंचने के लिए रोजाना खतरे का सामना करना पड़ता है। कई बार तो बस चालकों द्वारा छात्रों के ऊपर चढ़ने से पहले ही बस को रवाना कर दिया जाता है। ऐसे में छात्रों को बस से लटकते हुए जाना पड़ता है। हाईवे पर बसों के ऊपर बैठने से हमेशा हवा के झोंके के साथ गिरने, पेड़ों की टहनियों की लगने और ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों के छूने का डर बना रहता है। लिंक सड़कों पर भी लोग टैक्सियों के ऊपर बैठें नजर आते हैं। खस्ताहाल जीपें, टैक्सियां क्षतिग्रस्त सड़कों पर तेज गति से चलाने से हमेेशा खतरा बना रहता है। शहर में रोटेदो, मंडावरा, देवली, ढीकोली, डोलर, हिंगोनिया, बोरदामाल , नयागांव आदि गांवों से रोजाना बड़ी संख्या में महिला, पुरुष बच्चे टैक्सियों जीपों में यहां आते हैं।
रोडवेजबसों का नहीं हो रहा संचालन: जिलामुख्यालय से कापरेन के लिए शहरवासियों द्वारा कई बार मांग किए जाने के बावजूद रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। शहर को मेगा हाईवे से जाेड़ने के बावजूद लोगों को निजी बसों में यात्रा करना पड़ रहा है। शहरवासियों ने प्रशासन