बालोद में शांतिभंग का मामला दर्ज
कापरेन. बालोदगांव में ग्राम पंचायत प्रशासन की मौजूदगी में हटाए अतिक्रमण के बाद ग्रामीण परमानंद मीणा, कमला बाई ने वापस अतिक्रमण करने और गाली गलौच करने के मामले में छोगालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। छोगालाल मीणा ने बताया कि मुख्य रास्ते के पास हैंडपंप के आसपास परमानंद मीणा ने रेवड़ी डालकर अतिक्रमण कर रखा है। पंचायत ने अतिक्रमण हटा दिया था, लेकिन परमानंद मीणा, कमला बाई, कोमल मीणा ने हैंडपंप पर बाड़ लगा दी। सरपंच ने मना किया तो गाली गलौच की आैर काेमल कुल्हाड़ी लेकर आया। साथ बिना करण छोगालाल से भी गाली गलाैच की। पुलिस ने शांतिभंग में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।