पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज की मांग कर दूसरी महिला से की शादी

दहेज की मांग कर दूसरी महिला से की शादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांवतगढ़निवासी सीमा बैरागी ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में लिखा कि केपाटन निवासी पति दीपक ने दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया और बाद में एक अन्य महिला से विवाह कर लिया। वर्तमान में वह सांवतगढ़ में फूफा के यहां रह रही है।

दहेजके मामले में एक गिरफ्तार

कापरेन. दहेजप्रताड़ना के मामले में पुलिस ने महावीर पुत्र भैरुलाल मीणा निवासी लाडपुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने बताया कि बालोद निवासी कविता बाई की दहेज को लेकर प्रताड़ित करने की रिपोर्ट पर बुधवार को उसके पति महावीर मीणा को गिरफ्तार कर दहेज के सामान बरामद किए।

छेड़छाड़का आरोपी गिरफ्तार

नमाना. गतदिनो मेहरामपुरा गांव में महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी रणवीर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। नमाना थाने के गोपालसिंह ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।