- Hindi News
- हिंडौली, केपाटन, तालेड़ा और कापरेन में भी आगे आए लोग
हिंडौली, केपाटन, तालेड़ा और कापरेन में भी आगे आए लोग
बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपाइयों ने जुटाए रुपए
बूंदी. राठौर समाज ने की विशेष पूजा
राठौर(तेली) समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर समाजबंधुओं ने लंकागेट स्थित रेतवाली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर मोदी के दीर्घायु होने देश के विकसित होने की कामना की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शौकीनचंद राठौर, नगर परिषद उपसभापति संतोष कटारा, प्रेमचंद चौधरी, समाज संरक्षक गोपाललाल अजमेरा, राधेश्याम राठौर, कन्हैयालाल राठौर, सत्यनारायण मंगरीदा, मोहनलाल अजमेरा, सौभागबिहारी राठौर, शंकरलाल आसरवां, लोडूलाल नैणावां, रामकिशन नौसाल्या, पं. प्रेमशंकर कलवाड़िया आदि मौजूद थे।
हिंडौली.कस्बेके बस स्टैंड पर बैठक कर भाजपा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर जम्मू-कश्मीर में बाड़ पीडितों के लिए धन एकत्रित किया। जिलाध्यक्ष शोकीनचंद राठौर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष परमेंद्र सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष दुर्गालाल मीणा, युवा मोर्चा के पंकज बरमुण्डा, किसान मोर्चा के देवीशंकर सैनी, प्रदीप जैन, भाजपा इकाई अध्यक्ष पोखरलाल टेलर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी सहित आदि कार्यकर्ताओं कस्बे के बाजार में घूम-घूम कर धन संग्रह किया।
केपाटनमें 21 हजार रुपए जमा किए
केशवरायपाटन. जम्मूकश्मीर में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं ने दुकानों पर जाकर 21 हजार रुपए की राशि एकत्रित की।
शहर मंडल अध्यक्ष सुखदेवसिंह संधु ने बताया कि एकत्रित राशि को प्रदेश कार्यालय में भेजा जाएगा। धन संग्रह करने में ग्रामीण अध्यक्ष नरेंद्र मीणा, युमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र शृंगी, महावीर जांगिड़, मूलचंद बाथला, रामसिंह गुर्जर, महामंत्री प्रमोद राधव, राजेश सैनी, पार्षद हरमिंद्र सिंह भाटिया, पारस जैन युमो नगर अध्यक्ष आशीष बिरला सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।
तालेड़ा.प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने झोली फैला कर कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए चंदा इकट्ठा किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, जिपस हितेंद्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश चौधरी, राकेश जैन, जुगल शर्मा, महावीर गुर्जर, सुनील शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने घर-घर दस्तक देकर पांच रुपये से लेकर सौ रुपये तक घर-वार सहायता राशि इकट्ठी की। यह अभियान जारी रखते हुए भाजपाइयों ने पचास हजार रुपये एकत्र