पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक सप्ताह के तहत आज होगा पौधरोपण

सांस्कृतिक सप्ताह के तहत आज होगा पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन. भारतविकास परिषद शाखा के तत्वावधान में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल में रंगोली, मेहंदी, पूजाथाल सजाओ प्रतियोगिताएं हुईं। शुभारंभ प्रांतीय सदस्य लटूरलाल मालव, शाखा अध्यक्ष प्रभुलाल नागर, जिला सचिव प्रदीप गुप्ता ने किया। प्रभारी कमलेश आर्य, रेखा शर्मा ने बताया कि मेहंदी में नाजमीन बानो, लक्की प्रजापत प्रथम, राधा वर्मा द्वितीय, रंगोली में दिव्या नागर प्रथम, मीनाक्षी मीणा द्वितीय, थाल सजाओ में दीपा सेन प्रथम, गुड्डी प्रजापत द्वितीय रही। शाखा सचिव अविनाश दीक्षित जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को मुक्तिधाम परिषद और मुख्य मार्ग पर पौधरोपण किया जाएगा।