खाद की मांग को लेकर मेगा हाइवे पर जाम
केशवरायपाटन. यूरियाखाद की किल्लत को लेकर नाराज किसानों ने गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह कोटा लालसोट मेगा हाईवे पर कुछ देर जाम लगाकर खाद की आपूर्ति करवाने की मांग की। गेहूं की फसल में पहली सिंचाई करने यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान कई किसान सुबह साढ़े ग्यारह बजे कोटा लालसोट मेगा हाईवे के शुगर मिल चौराहे पर पहुंचे और जाम लगाकर बैठ गए। किसानों के बिना पूर्व सूचना के जाम लगाने से मेगा हाईवे पर दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस बीच किसानों ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बबलू चौधरी को भी खूब खरी-खरी सुनाई। किसानों के हाईवे पर जाम लगाने की सूचना मिलते ही एसडीएम सुनिल आर्य मय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों को समझाइश का प्रयास किया। एसडीएम द्वारा किसानों को दो दिन मे मुख्यालय पर पर्याप्त खाद आने का आश्वासन देने से पांच मिनट से जाम लगाकर बैठे किसानों ने जाम को हटा लिया।
मात्र एक ट्रक आया यूरिया खाद
गुरुवार दोपहर को शुगरमिल चौराहे के समीप निजी खाद डीलर गिर्राज ट्रेडर्स के पास एक ट्रक यूरिया खाद आने से खाद लेने के लिए किसानों का हुजूम उमड़ने से व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस काे बुलाना पड़ गया। कृषि पर्यवेक्षक शंभूदयाल सेन की देखरेख में प्रत्येक किसान को तीन-तीन बेग वितरित किए गए।
नैनवां.बांसीमें एक खाद विक्रेता के पास 360 बेग यूरिया आया। इसमें से 260 बेग का वितरण कर विक्रेता ने खाद खत्म होना बताकर वितरण बंद कर दिया। इस पर खाद लेने आए किसानों ने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कृषि विभाग के कूपन कटवाकर शेष 100 बेग यूरिया का वितरण करवाया। तहसीलदार कैलाश प्रसाद मीणा ने बताया कि गुरुवार को बांसी में एक खाद विक्रेता के पास 360 बेग यूरिया आया था। विक्रेता ने कृषि विभाग को सूचना दिए बगैर 260 बेग का वितरण कर खाद खत्म होना बता दिया। इसका किसानों ने विरोध किया और उनको सूचना दी। इस पर उन्होंने देई थाने से पुलिस को बांसी रवाना करवाया तथा नैनवां के सहायक कृषि अधिकारी गणेशप्रसाद सोनी को यूरिया का वितरण कराने के निर्देश दिए। इस पर सोनी ने बांसी सहायक कृषि अधिकारी मोरपाल मीणा को इसकी सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शेष 100 बेग यूरिया के कूपन जारी कर किसानों को वितरण करवाया।
लाखेरी.खादपाने के लिए अ