ऑटो पलटने से चालक 8 छात्राएं घायल
कापरेन. मेगाहाइवे पर कापरेन बाइपास पर हिंगोनिया मोड़ के समीप छात्राओं को ले जा रहा ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो चालक सहित आठ छात्राएं घायल हो गई। ऑटो पलटने से चालक जोधराज सहित छात्रा निर्मला प्रजापति पुत्री घासीलाल को गंभीर चोट आई। वहीं छात्रा मनीषा मीणा, पूजा गौड़, नीलम मीणा, विजयलक्ष्मी कंवर, दिव्या मीणा, रैना मीणा एवं प्रिया मीणा को हल्की चोटें आई। ऑटो पलटने की सूचना पर आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल निर्मला प्रजापति को कोटा रैफर कर दिया अन्य को छुट्टी दे दी। छात्राओं ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। स्कूल से घर छोड़ने वाली वैन खराब होने से कोचिंग वालों ने किराये के ऑटो द्वारा सभी को बाझड़ली गांव छोड़ने की व्यवस्था की। जिस पर जोधराज के ऑटो में छात्राएं बाझड़ली जा रही थी कि बाईपास पर ऑटो अनियंत्रित होने से पलट गया। हैडकांस्टेबल इंद्रराज शर्मा ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ गफलत लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कापरेन। ऑटो में सवार घायल छात्राएं अस्पताल में रोती बिलखती।