पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल संसाधन मंत्री को दिया ज्ञापन

जल संसाधन मंत्री को दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन. जलसंसाधान मंत्री किरण माहेश्वरी परिवहन मंत्री बाबूलाल वर्मा का गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाईपास पर स्वागत कर क्षेत्र में फ्लोराइड पानी की समस्या से अवगत कराया।

मंडी महामंत्री जितेंद्र पापड़ीवाल ने बताया कि जल संसाधन मंत्री औचक निरीक्षण पर रैबारपुरा-पचीपला पहुंची थी। जहां जनता जल योजना का निरीक्षण कर जनसुनवाई की और पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी योजनाएं स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। कापरेन पहुंचने पर यहां फ्लोराइड पानी के निराकरण का आश्वासन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लोकेश बागड़ा, गोबरी लाल धाबाई, डूंगरसिंह, जितेंद्र पापड़ीवाल, अशोक चौरसिया, सत्येंद्र चौरसिया, विष्णु शृंगी, तरुण बागड़ा आदि शामिल थे।