पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में बदइंतजामी

भामाशाह शिविर में बदइंतजामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौलाड़ाराजीव गांधी सेवा केंद्र पर चल रहे भामाशाह शिविर में गुरुवार को शिविर प्रभारी के अनुपस्थित होने से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा।

ग्रामीणों की अधिक भीड़ होने से बिगड़ी व्यवस्था को लेकर कम्प्यूटर ऑपरेटर ने आधे घंटे कामकाज बंद कर दिया। बाद में जनप्रतिनिधी नंदकिशोर गुर्जर, होमगार्ड के जवान अजय देवगन रिजवान अख्तर ने ग्रामीणों की समझाइश कर उन्हें लाइन में लगाया। ग्रामीण रामकुंवार मीणा ने बताया कि शिविर आने वाले ग्रामीणों के लिए तो फर्श और ही पेयजल व्यवस्था है। शिविर में अब तक 650 भामाशाह कार्ड बनाए जा चुके है।

दूसराचरण शुरू

कापरेन.राज्य सरकार के निर्देशों पर भामाशाह योजना के तहत नगर पालिका प्रशासन द्वारा गुरुवार को पालिका क्षेत्र के शेष बचे वार्डों के लिए दूसरे चरण का शिविर सामुदायिक भवन परिसर पर शुरू हुआ। दूसरे चरण में प्रथम दिन वार्ड 11 के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें बडी संख्या में महिला-पुरुष भामाशाह आधार कार्ड बनवाने के लिए यहां पहुंचे। पहले दिन अधिक भीड़ होने से लंबी कतारे लग गई। शिविर में पहुंचे हारुन पठान, विकास गुप्ता ने आधार कार्ड की मशीनें बढ़ाने की मांग की। कई महिलाओं के आधार नहीं बने है। ईओ हेमेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में भामाशाह शिविर 11 से 31 दिसबंर तक आयोजित होगा। शेष रहे वार्डो के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भामाशाह कार्ड बनाए जाएंगे। शिविर में सभी व्यवस्था की गई है। शिविर से पूर्व संबंधित वार्ड में सभा आयोजित कर जानकारी दी जा रही है।

कापरेन। भामाशाह शििवर में लगी लोगांे की भीड़।

नमना रोड. दौलाड़ाराजीव गांधी सेवा केंद्र पर भामाशाह कार्ड बनवाने के लिए लगी भीड़।