भोर तक चला मां भगवती का जागरण
छत्रपुरारोड स्थित त्रिमूर्ति कॉलोनी में आयोजित मां भगवती के जागरण में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु झूम उठे। रात आठ बजे शुरू हुआ कार्यक्रम भोर तक चला। जागरण की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई। जयपुर से आए कलाकारों ने भजनाें की प्रस्तुतियां दी।
इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में सबको बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने जिले के विकास के लिए तत्पर रहने की बात भी कही। अध्यक्षता करते हुए विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि बूंदी विधानसभा को एक सुंदर विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शौकीनचंद राठौर, भाजपा नेता महावीर मोदी ने भी संबोधित किया। संयोजक चुन्नीलाल चंदोलिया, जय मां वैष्णोदेवी समिति अध्यक्ष सत्यनारायण झाड़ोटिया, पार्षद शिवकरण मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में समिति संरक्षक श्रवण ठेकेदार, रोडूलाल वर्मा, किशनलाल वर्मा, परमानंद, रमेश सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे मौजूद थे। उधर, इनरव्हील क्लब ने शनिवार को रोटरी सामुदायिक भवन में डांडिया और गरबा आयोजित किया। डांडिया में संतोष भाकल प्रथम, मंजू बहेड़िया द्वितीय रही। इस दौरान क्लब अध्यक्ष किरण शर्मा, मधु शर्मा, आशा अग्रवाल, पवित्रा शर्मा, विमलेश सोनी, रेखा शर्मा आदि मौजूद थे। उधर, केसरीसिंह नगर में महिला, पुरुषों, बच्चों ने अलग-अलग टीम बनाकर डांडिया किया।
कॉलोनी अध्यक्ष भंवरसिंह, सचिव हेमराज वर्मा, सहसंयोजक रूपसिंह हाड़ा, रामदत्त दाधीच, स्काउट सीओ दिलीप माथुर, बैंक मैनेजर आलेंद्र शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। इसी तरह बाहरली के सनातन सीनियर सेकंडरी स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। स्कूल निदेशक शीतल जैन ने बताया कि सीनियर ग्रुप में बरखाकुमारी प्रथम, नीलम गोस्वामी द्वितीय, रिंकू जांगिड़ तृतीय, जूनियर ग्रुप में ज्योति कुमावत प्रथम, खुशी साहनी द्वितीय रही। निर्णायक गायत्रीदेवी चांडक, रेखा चित्तौड़ा रही।
देररात तक रही डांडिया, गरबा की धूम
बूंदी|नवरात्रके अवसर पर इन दिनों डांडिया रास, गरबा का आयोजन हो रहा है, जिनमें देर रात तक महिलाएं, युवतियां, बच्चे भजनों पर गरबा, डांडिया कर माता की भक्ति कर रहे हैं। शुक्रवार रात देवपुरा प्रोफेसर काॅलोनी के देव मंदिर परिसर में बच्चों की ओर से डा