भाजपा 25 को मनाएगी दीनदयाल जयंती
बूंदी. भाजपा25 सितंबर को पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सभी मंडलों पर मनाएगी। जिलाध्यक्ष शौकीनचंद राठौर ने बताया कि प्रमुख पदाधिकारियों को मंडलों का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके तहत बूंदी विधायक अशोक डोगरा को शहर मंडल, कुंजबिहारी बील्या को ग्रामीण, बृजबाला गुप्ता को तालेड़ा, कालूलाल जांगिड़ को हिंडौली, महिपत सिंह हाड़ा को नैनवां शहर ग्रामीण, बाबूसिंह जादौन को केपाटन शहर एवं ग्रामीण, डूंगरसिंह राजावत को कापरेन, रामबाबू शर्मा को इंद्रगढ़ शहर ग्रामीण, छीतर राणा को लाखेरी, प्रभुलाल करसौल्या को करवर मंडल प्रभारी बनाया है।