- Hindi News
- सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान हुई प्रतियोगिताएं
सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान हुई प्रतियोगिताएं
कापरेन. भारतविकास परिषद शाखा कापरेन के तत्वावधान में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह के तहत शुक्रवार रात को बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल में राष्ट्रीय समूह गान, राजस्थानी देशभक्ति लोक नृत्य एवं विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय सचिव ललितकुमार टेलर, लटूरलाल मालव, निर्मल प्रकाश स्वामी ने किया। सचिव अविनाश दीक्षित ने बताया कि विचित्र वेशभूषा में साहिना बानो, तितिक्षा गौतम प्रथम, राष्ट्रीय समूह गान में सरस्वती ज्ञान मंदिर के छात्र प्रथम, राजस्थानी लोक नृत्य में दिव्या नागर प्रथम रही। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष प्रभुलाल नागर, जिला सचिव प्रदीप गुप्ता, सत्यनारायण खंडेलवाल आदि थे।