- Hindi News
- तीन कांस्टेबलों को पुलिस लाइन में बुलाया
तीन कांस्टेबलों को पुलिस लाइन में बुलाया
बूंदी| एसपीतेजराजसिंह ने शनिवार को तीन पुलिसकर्मियों को शिकायत मिलने के बाद पुलिस लाइन में बुलाया है। अब ये शिकायत की जांच होने तक लाइन में ही उपस्थिति देंगे।
एसपी तेजराजसिंह ने बताया कि इनमें दो केशवरायपाटन के एक कांस्टेबल कापरेन थाने का है। वैसे इनको लाइन हाजिर नहीं किया है। शिकायत पर पुलिस लाइन में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं।
हिन्दीदिवस पर समारोह होगा: बारां. राजस्थानसाहित्य अकादमी उदयपुर, जिले की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था युवा मंडल संस्थान की ओर से शहर में 14 15 फरवरी को प्रांतीय रचनाकार समारोह किया जाएगा। संस्थान के संयोजक हरिमोहन बंसल ने बताया कि समाजसेवी घनश्याम बंसल कीस्मृति में हो रहे दो दिवसीय साहित्यिक समागम में प्रदेशभर के रचनाकर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने बताया कि नगरपरिषद धर्मशाला के सभागार में प्रांतीय स्तर पर केंद्रीय मंचीय कविता:वर्तमान परिप्रेक्ष्य विषय पर गोष्ठी होगी।