पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सक नहीं मिलने से निराश लौटे बच्चे

चिकित्सक नहीं मिलने से निराश लौटे बच्चे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालीजी का बराना| पंचायतमुख्यालय से चिकित्सा टीम द्वारा रैफर किए बच्चों को चिकित्सक नहीं मिलने से बिना उपचार के लिए वापस लौटना पड़ा।

पंचायत मुख्यालय पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर चिकित्सा विभाग की मोबाइल टीम द्वारा बच्चों की मौसमी बीमारियों की जांच करने पर करीब तीन दर्जन से अधिक बच्चों के रेफर कार्ड बनाए गए। जिनकी कापरेन सीएचसी पर छह फरवरी को संबंधित चिकित्सकों द्वारा जांच करनी थी, लेकिन वहां किसी भी चिकित्सक के नहीं मिलने से बच्चों का बेरंग लौटना पड़ा।

शिविर में रेफर किए बच्चों को आशा सहयोगिनियां एंबुलेंस से कापरेन लेकर पहुंची थी, लेकिन उन्हें चिकित्सक नहीं मिलने से वापस लौटना पड़ा।

^कापरेनसीएचसी पर आए आंख, कान के रोग से पीड़ित अधिकांश बच्चों की शिशु रोग विशेषज्ञों ने जांच की। जांच से वंचित रहे बच्चों की जांच करवा लेंगे। ज्यादातर बच्चों को दवा देकर ही भेजा गया था। -डॉ.घनश्याम मीणा, ब्लॉक सीएमएचओ, कापरेन