चौराहों पर कीचड़ से परेशानी
कापरेन| रोटेदाकस्बे में मुख्य चौराहों विद्यालय के पास कीचड़ गंदगी होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कस्बे में साफ-सफाई और गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। रोटेदा कस्बे के मुख्य चौराहे पर पानी निकासी नहीं होने से यहां स्थित सार्वजनिक हैंडपंप के चारों ओर गंदा पानी कीचड़ भरा रहता है।
समीप ही राजकीय माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उप्राविद्यालय होने से विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण लेखराज, महावीर सोनी, रामदेव गुर्जर, वार्डपंच कृष्णमुरारी, पूर्व सरपंच कान्हसिंह राणावत ने बताया कि गांव में रास्ते के दोनों ओर बनी नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी भरी रहती है। हैंडपंप के चारों ओर पानी भरा रहने से गंदगी कीचड़ हो गया है।
हैंडपंपका पानी हो रहा है खराब
ग्रामीणोंने कहा कि सड़क का पानी हैंडपंप के चारों ओर भरा रहने से हैंडपंप का पानी भी खराब हो गया है। हैंडपंप के पास गड्ढा हो गया है। इसमें मच्छर पनप रहे हैं। हैंडपंप का राहगीर पानी पीते हैं। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
स्कूलका मुख्यद्वार बंद होने से फैला है पानी
ग्रामीणोंने बताया कि मुख्य चौराहे पर फैला गंदा पानी एकत्रित होने से विद्यालय के मुख्य गेट से अंदर परिसर पर फैल जाता है। इससे मुख्यद्वार बंद हो गया है।
कापरेनमें अन्य जगह भी हालात खराब
पूर्वसरपंच कान्हसिंह राणावत, राधाकिशन गुर्जर ने बताया कि कस्बे में अस्पताल परिसर के आसपास गंदगी रहती है। ओमप्रकाश धाबाई ने बताया कि यहां पर पूर्व में भी डेगूं की चपेट में कई लोग चुके हैं।
कापरेन. रोटेदाकस्बे के मुख्य चौराहे पर फैली गंदगी कीचड़।