- Hindi News
- डिमांड राशि जमा करवाने के बावजूद नहीं मिला कनेक्शन
डिमांड राशि जमा करवाने के बावजूद नहीं मिला कनेक्शन
कापरेन|चहींचा केग्रामीणों द्वारा विद्युत निगम कार्यालय में डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाने के बाद भी नए ट्रांसफार्मर से कनेक्शन नहीं दिए जाने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एईएन को ज्ञापन भेजकर अलग से ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
ग्रामीण छोगालाल, जुगल किशोर, गजानंद, बुद्धिप्रकाश, मोहन प्रकाश, बृजमोहन ने बताया कि गांव में लगे पुराने ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक कनेक्शन होने से वोल्टेज की समस्या रहती है। वहीं विद्युत निगम की अनदेखी के चलते यहां कुछ ग्रामीणों द्वारा लाइनमैन की मिलीभगत से विद्युत चोरी की जा रही है। जिससे लाइनों में बार-बार फाल्ट की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम के निर्देशों पर दस जनों ने अलग से समूह बनाकर दिसंबर माह में ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए 3600 रुपए प्रति उपभोक्ता के हिसाब से डिमांड ड्राफ्ट भी जमा करवाया, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि क्षमता से अधिक कनेक्शन होने से वोल्टेज कम रहता है। आए दिन लाइनों में फाल्ट आने से बिजली गुल रहती है और पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है।