पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार माह से नहीं मिला खरीद केंद्र पर बेचे गेहूं का भुगतान

चार माह से नहीं मिला खरीद केंद्र पर बेचे गेहूं का भुगतान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन. हिंगोनिया तिलम संघ खरीद केंद्र पर चार माह पहले बेचे गेहूं का किसानों को अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। भारतीय किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मदनलाल नागर के नेतृत्व में किसानों ने बंूदी कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया।

बोरदामाल निवासी किसान महेश नागर, पदमचंद, गिरिराज आदि ने बताया कि 30 मई 14 को खरीद केंद्र पर गेहूं बेचे थे। उसके एक माह बाद गेहूं बोनस राशि के चेक दिए थे, लेकिन संबंधित बैंक से भुगतान नहीं होने पर तिलम संघ कोटा में शिकायत की तो उन्होंने दो-चार दिन में भुगतान करने अथवा नए चेक देने की बात कहते हुए उनसे चेक ले लिए। इस बात को भी 15 दिन पूरे हो गए हैं। किसानों का करीब 13 लाख रुपए का भुगतान अटका पड़ा है। किसान महेशचंद ने बताया कि तिलम संघ द्वारा आईसीआईसीआई बैंक शाखा कापरेन के जो चेक दिए थे उनके भुगतान की अंतिम तिथि 30 मई लिखी हुई थी। भुगतान नहीं होने पर चेक लेकर कोटा गए तो चेक माल विक्रय रसीद भी लेते हुए दो-चार दिन में नए चेक देने का आश्वासन दिया था। हिंगोनिया तिलम संघ सहकारी समिति व्यवस्थापक चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आठ किसानों के कुल 19 लाख 70 हजार रुपए बकाया हैं। चार किसानों को चेक जारी कर दिए। शेष चार किसानों के चेक सोमवार तक जारी हो जाएंगे। भुगतान को लेकर उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया। कुछ दिन पहले कृषि मंत्री को समस्या से अवगत कराने के बाद भुगतान राशि खाते में गई है।