शहरके मुख्य मार्ग
भास्कर न्यूज| कापरेन
शहरके मुख्य मार्गों और चौराहों पर आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहने से लोग परेशान हैं। शहर के मुख्य सड़क मार्ग पर हाट स्थल चौराहा, अस्पताल के पास, बोरदामाल चौराहा, शिव नगर, रोटेदा रोड, बालोद, बोरदा रोड चौराहा, मेगा हाइवे बाइपास पर दिनभर आवारा मवेशी बैठे रहते हैं।
पार्षद मनोज सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र पाटनी, बद्री पचेरवाल ने कहा कि आवारा मवेशी, गाय, बछड़े शाम के समय सड़कों, चौराहों पर जमा हो जाते हैं। शहरवासियों ने कहा कि लोग गायों को दूध निकालने के बाद छोड़ देते हैं। ऐसे
शहरके मुख्य मार्गों और चौराहों पर आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहने से लोग परेशान हैं। शहर के मुख्य सड़क मार्ग पर हाट स्थल चौराहा, अस्पताल के पास, बोरदामाल चौराहा, शिव नगर, रोटेदा रोड, बालोद, बोरदा रोड चौराहा, मेगा हाइवे बाइपास पर दिनभर आवारा मवेशी बैठे रहते हैं।
पार्षद मनोज सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र पाटनी, बद्री पचेरवाल ने कहा कि आवारा मवेशी, गाय, बछड़े शाम के समय सड़कों, चौराहों पर जमा हो जाते हैं। शहरवासियों ने कहा कि लोग गायों को दूध निकालने के बाद छोड़ देते हैं। ऐसे पशुपालकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। ईओ महावीरसिंह सिसोदिया ने कहा कि मुनादी कराकर मवेशी पालकों को बांधने के लिए चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद सड़कों पर मिलने वाले पशुओं को नजदीकी गौशालाओं में छुड़ाने की व्यवस्था करेंगे।
कापरेन। शिव नगर मुख्य मार्ग के बीच बैठे मवेशी।