- Hindi News
- 21 महिलाओं सहित 85 जनों ने कापरेन में किया रक्तदान
21 महिलाओं सहित 85 जनों ने कापरेन में किया रक्तदान
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा ने लगाया शिविर
भास्करन्यूज | कापेरन
राजस्थानशिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा के तत्वावधान में रविवार को हिंदी दिवस पर अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 21 महिलाओं सहित 85 जनों ने रक्तदान किया।
संघ संरक्षक चौथमल सनाढ्य ने सुबह 10 बजे शिविर का भारत माता और सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण दीप जलाकर शुभारंभ किया। कोटा एमबीएस अस्पताल से पहुंची टीम ने रक्त जमा किया। उपशाखा अध्यक्ष जयशंकर मीणा ने बताया कि सुबह से ही लोग स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुंचे। शिविर में महिलाओं की अपेक्षा से अधिक रहने से लोगों ने खुशी जताई और कहा कि रक्तदान के प्रति महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है। रक्तदाताओं को डायरी, पेन और फल दिए।
शाम पांच बजे राष्ट्रगान के साथ शिविर खत्म हुआ। मौके पर बाबूलाल कारपेंटर, इंद्रजीत मालव, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश बागड़ा, जितेंद्र पापड़ीवाल, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष संतोष दुबे, ओम गोस्वामी, शिवशंकर मेहरा, महेंद्र व्यास, रामस्वरूप, राजेंद्र और शिवनारायण शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।