पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां बालक की पहली गुरु

मां बालक की पहली गुरु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्रकारों ने बुर्ज का सौंदर्य उकेरा

नैनवांरोड के आदर्श विद्या मंदिर उमावि में हिंदी दिवस पर बालिका भवन में मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता नीता योगी ने कहा कि माताओं की प्रेरणाओं से कई बालक-बालिकाएं महान बने हैं। बालक की पहली गुरु मां होती है। लव-कुश, भरत, शिवाजी, नेपालियन बोनापार्ट, महात्मा गांधी जैसे पुरुषों का व्यक्तित्व माताओं की प्रेरणा से ही बने हैं।

मुख्य अतिथि इंद्र शर्मा ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को नैतिक शिक्षा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्कृति संस्था अध्यक्ष शालिनी विजय ने कहा कि बालक-बालिका में भेद नहीं करे। प्रधानाचार्य राधेश्याम शर्मा ने अतिथियों का परिचय दिया। जिला समिति कोषाध्यक्ष नाथूलाल वैष्णव ने मातृ शक्ति द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम के मार्ग दर्शक राधेश्याम लढ्ढा थे। संयोजक प्रहलादकुमार गौतम ने आभार व्यक्त किया। संचालन राजेश शर्मा ने किया। उधर, मालनमासी बालाजी आदर्श विद्या मंदिर उप्रावि में भी मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका मंजुला भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि विजयलक्ष्मी थी। अध्यक्षता सुमित्रा ओझा ने की। मुख्य वक्ता राजकुमारी पारीक रही। इस मौके पर प्रश्न मंच बिंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रश्न मंच में ज्योति गोयल प्रथम, उमा सैनी द्वितीय रही। बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में मधु स्वामी प्रथम, अनिता चौधरी द्वितीय रही। समय से पहले पहुंचने पर ज्योति गोयल प्रथम, संतोष नायक द्वितीय रही। विद्यालय समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम नुवाल ने आभार व्यक्त किया। इससे पहले प्रधानाचार्य हनुमानप्रसाद बैरागी ने अतिथियों का परिचय करवाया। संचालन स्वामी प्यारी लाठी ने किया।

ब्रश संस्था की ओर से रविवार को शिकार बुर्ज पर हिन्दी दिवस मनाया। संगोष्ठी के बाद चित्रकारों ने बुर्ज और आसपास के नैसर्गिक सौंदर्य पर चित्र बनाए। इस दौरान डॉ. युवराजसिंह, पंकज सिसोदिया, सुनील जांगिड़, साहिल, पवन माथुर, नीतू गोस्वामी, हेमराज मालव , देवराज, ईशान गोस्वामी, मुरलीधर प्रजापत, भीमसेन यादव, दोस्त अहमद आदि मौजूद थे।

पौधरोपणकर मनाया हिंदी दिवस: कापरेन. शिवसेनाकार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर हिंदी दिवस मनाया। नगर प्रमुख विनोद खारोल ने