मां के दरबार में उमड़ रहे साधक
बच्चों को बताया नवरात्र का महत्व
नवरात्रके अवसर पर देर रात तक माता के भजनों पर महिला, पुरुष, युवक-युवतियां बच्चे थिरक रहे हैं।
दाधीच समाज महिला मंडल ने पुरोहित गली के महर्षि दधीचि उद्यान में डांडिया कार्यक्रम शुरु किया। अध्यक्ष ओमप्रकाश दाधीच ने माता की पूजा की। महिला मंडल अध्यक्ष डॉ. सुलोचना दौराश्री ने बताया कि युवाओं ने डांडिया प्रस्तुत किया। मुख्य सलाहकार राजकुमार दाधीच, गणेशदत्त दाधीच सहित कई लोग मौजूद थे। नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष, सुनीता दाधीच ने बताया कि डांडिया महोत्सव 2 अक्टूबर तक शाम 7 से 10 बजे तक चलेगा। विकास नगर में भी डांडिया हुआ। वहीं मालनमासी बालाजी मंदिर में रात नौ बजे सुंदरकांड पाठ की शुरुआत हुई। मंडल अध्यक्ष बृजेश गौतम, बंटी गौतम, लोकेश सेन आदि सदस्य मौजूद थे। वहीं नाहर का चौहटा के बुलबुल का चबूतरा पर सुंदरकांड पाठ हुआ। उधर, विवेकानंदपुर के मां वैष्णो देवी मंदिर समिति नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार वैष्णव ने बताया कि सुबह घट स्थापना के साथ प्रतिमा का अभिषेक किया। कार्यक्रम में सूरज वैष्णव, रोहित डाबरिया, राजकुमार पांचाल, योगेश गौतम, अजय प्रजापति, पं. सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।
आजहोंगी प्रतियोगिताएं
सर्वब्राह्मण महासभा महिला शाखा ने शनिवार शाम सात बजे गरबा किया। जिलाध्यक्ष रेखा जोशी, मंत्री वंदना पचौरी, कार्यक्रम प्रभारी सुनीता कटारा, संध्या शर्मा, अंजना शृंगी, उपाध्यक्ष अनुपमा गौतम ने बताया कि आकर्षक ड्रेस वाली महिला को पुरस्कार दिया जाएगा।
संस्कार भारती ने गणेश बाग के राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में वक्ताओं ने नवरात्र का महत्व बताया। रंग भरो प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए। अध्यक्ष जेपी त्रिपाठी ने बताया कि संगठन मंत्री हरिनारायणसिंह भाटी, प्रधानाचार्य रमेशचंद कारपेंटर, अशोक कुमार उपाध्याय, ब्रह्म दत्त शर्मा, शैलबाला शर्मा, चित्रलेखा, शीला मीणा, नवनीत शर्मा, नारायणसिंह आदि मौजूद थे। वहीं बाहरली के सनातन सीनियर सेकंडरी स्कूल में रंगोली में सीनियर वर्ग में प्रियंका नायक, नीतू कुमावत, रिंकू जांगिड़ प्रथम, शिवम सालूजा, अशोक कुमार, सिराज खान द्वितीय, विनोद सैनी, निर्मल कुशवाह तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में सौरभ मेघवाल, अर्पित सैनी प्रथम, भावना नायक, खुशी साहनी द्वितीय, चर्मेश वर्मा, देवेंद्र सिंघाडिय़ा, राहुल नायक तृतीय स्थान प