पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज के कार्यक्रम

आज के कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवांरोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका भवन में रविवार दोपहर 12.30 बजे मातृ सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में क्या कर सकते है विषय पर विचार मंथन किया जाएगा।

अरबनबैंक की आमसभा

बूंदी.दी बूंदी अरबन को-ऑपरेटिव बैंक का 14वां वार्षिक अधिवेशन (आमसभा) रविवार दोपहर 2 बजे नैनवां रोड स्थित अलगोजा रिसोर्ट में रखा गया है। बैंक अध्यक्ष सत्येश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बूंदी विधायक अशोक डोगरा होंगे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री बैंक संस्थापक हरिमोहन शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि कोटा जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के राजेश बिरला रहेंगे।

मिहिरभोज का स्मृति दिवस

बूंदी.क्षत्रिय वीर गुर्जर छात्र फोर्स की ओर से रविवार सुबह 11 बजे गुर्जर सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार का स्मृति दिवस मनाया जाएगा। अखिल भारतीय गुर्जर विकास संगठन संरक्षक चौथमल गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम बाइपास रोड स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में होगा।

फूलमालीसमाज की बैठक

बूंदी.फूलमाली समाज की बैठक रविवार दोपहर तीन बजे तिलक चौक स्थित भगवान द्वारकाधीश मंदिर परिसर में रखी गई है। प्रवक्ता गौतम सैनी ने बताया कि वन महोत्सव के सफल आयोजन के बाद आय-व्यय को लेकर यह बैठक रखी गई है। अध्यक्ष पूरबचंद सैनी कोषाध्यक्ष महावीर देवड़ा ने बताया कि बैठक में आगामी कार्य योजना मंदिर निर्माण की नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा भी की जाएगी।

कार्यकर्ताओंका सम्मेलन

बूंदी.गायत्री शक्तिपीठ बूंदी में रविवार को जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रखा गया है। इसमें घनश्याम पालीवाल, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव का संबोधन होगा। मुख्य ट्रस्टी कृष्णगोपाल कमल ने बताया कि सम्मेलन सुबह आठ बजे पंजीयन से शुरू होगा जो शाम चार बजे तक चलेगा।

चुनावको लेकर विचार-विमर्श

बूंदी.अखिल भारतीय बैरवा समाज जिला शाखा की ओर से आयोजित पंच कुंडात्मक सामवेद परायण श्रीरामदेव महायज्ञ एवं भादवा सुदी दोज शोभायात्रा समिति के सभी पदाधिकारियों की बैठक रविवार दोपहर एक बजे बाबा रामदेव मंदिर छात्रावास परिसर में रखी गई है। समिति सचिव शंकरलाल बैरवा ने बताया कि बैठक में यज्ञ शोभायात्रा के आय व्यय का ब्यौरा दिया जाएगा। साथ ही संस्था के चुनाव के बारे में विचार विमर्श होगा।

रक्तदानशिविर की तैयारियां

कापरेन.राजस्थान