पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह माह बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं

छह माह बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन. वार्ड14 और 16 के बीच मुख्य मार्ग में पेयजल पाइप लाइन डालते समय खोदा सीसी रोड छह माह बाद भी नहीं बना है।

पार्षद मनोज सिंह ने ईओ से रास्ते को सही कराने और ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। जलदाय विभाग ने बड़ी मस्जिद, वार्ड में मुख्य मार्ग पर पाइप लाइन डलाई थी। ईओ महावीरसिंह सिसोदिया ने कहा कि ठेकेदार से बात की है। एस्टीमेट बनाकर खर्चा देने के लिए कहा है। 15 दिन में राशि ठेकेदार जमा नहीं कराता तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जलदाय विभाग ने भी ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगा रखी है।