पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया लेने गए किसान की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

यूरिया लेने गए किसान की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसे होकर निकल रहे कोटा-दौसा मेगा हाइवे बाइपास तिराहे पर यूरिया नहीं मिलने से निराश होकर वापस अपने गांव जा रहे बाइक सवार खेडियामान निवासी किसान खेमराज मीणा (40) पुत्र बद्रीलाल मीणा की ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक की टक्कर होने से मौत हो गई। वहीं उसी गांव के बाइक चला रहे पप्पूूलाल (35) पुत्र रामलक्ष्मण घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खेमराज मीणा पप्पू मीणा शनिवार को सुबह अपने गांव से यूरिया खाद लेने के लिए कापरेन आए थे। दिनभर खाद की तलाश में भटकते रहे।

दोपहर को दो बजे यूरिया नहीं मिलने के बाद बाइक से दोनों अपने गांव जा रहे थे। कि बाइपास तिराहे पर लाखेरी की ओर से ईंटों से भरी ट्रैक्टर -ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। बाद में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर घायल होने पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज शुरू होने से पूर्व ही खेमराज की मोैत हो गई। पप्पू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पर्चा बयान कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही किसानों के भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी। दर्दनाक हादसे को देखते हुए किसानों में रोष प्रकट किया।

उपचारके दौरान घायल युवक ने दम तोड़ा

नैनवां.शहरनिवासी 24 वर्षीय धनराज साहू पुत्र ओमप्रकाश की कोटा एमबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। धनराज 8 दिसंबर को अपने नानान देई निवासी फूलचंद के साथ बाइक से एक शादी समारोह में भाग लेने कोटा जा रहा था। मायजा (केशवरायपाटन) गांव के पास उनकी बाइक को एक पिकअप ने टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों घायल हो गए थे। तब से दोनों कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती थे, जहां शुक्रवार रात को उपचार के दौरान धनराज की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार धनराज जब पांच माह का था तब एक सड़क दुर्घटना में इसके पिता ओमप्रकाश की भी मौत हो गई थी। उसे मां इंद्रा बाई ने ही पाल-पोस कर बड़ा किया। धनराज शहर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक का कार्य कर रहा था। वह अपनी मां का सहारा बनने ही लगा था कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। इससे उसकी मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

धनराज साहू।

कापरेन। मेगा हाइवे बाइपास पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ी बाइक।