पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद के लिए लंबी कतारें

खाद के लिए लंबी कतारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखेरी.खादआने की सूचना मिलने के साथ ही शनिवार को शहर के पुलिस थाने पर किसानों की भीड़ लग गई। छह घंटे तक इंतजार के बाद भी जब यूरिया खाद नहीं आया तो किसानों में निराशा छा गई। किसान प्रशासन को कोसते रहे। सुबह छह बजे से ही क्षेत्र के किसान थाने पर एकत्रित होने लगे। दो घंटे में तो थाने पर महिला पुरुषों की खासी भीड़ हो गई। किसानों ने कहा की जानकारी मिलने के बाद भी गाड़ी नहीं आई तो कई किसान इंतजार करके वापस लौट गए। एएसआई इकबाल हुसैन ने बताया कि सुबह से ही किसान खाद की पूछने लगे थे। गाड़ी आने की सूचना थी, लेकिन खाद नहीं आने पर लोगों को वापिस लौट खाद की गाड़ी नहीं आने से बैरंग लौटे किसान ना पड़ा। शनिवार को गाड़ी आने से संभावना थी, लेकिन शुक्रवार देर रात कर ट्रक पर आवंटित खाद लोड नहीं हो पाया था, जिसके चलते खाद का ट्रक शनिवार सुबह तक नहीं पहुंचा। इसके चलते किसानों को निराशा झेलनी पड़ी। अब खाद का ट्रक रविवार को आने की संभावना जताई जा रही है। खाद के लिए किसानां को कितना परेशान होना पड़ रहा है इसका अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि पुरुषों के अलावा महिलाएं, युवतियां घर का कामकाज छोड़कर थाने पर खाद के लिए कतार में लगी नजर आई। जब से खाद का वितरण थाने पर होने लगा है तब से थाने के बेसिक एवं अधिकारियों के मोबाइल पर लोग एक ही बात की जानकारी मांगते हैं कि साहब खाद आया है क्याω खाद आने की सूचना पर किसानों की भीड़ थाने पर लगती है। एएसआई इकबाल हुसैन ने बताया कि लोग मोबाइल पर खाद के लिए पूछताछ कर रहे हैं। खबरपेज 14 पर भी...

आज बंटेगी एक हजार टन से अधिक खाद

बंूदी.14प्राइवेट डीलर 27 सहकारी समितियों पर एक हजार से अधिक यूरिया रविवार को बंटेगा। सिलोर प्राइवेट डीलर के यहां 36 टन, नमाना गांव, मायजा, सीतापुरा, जैथल, नैनवां, तालेड़ा, झाली जी का बराना, लाखेरी,बरुंधन के डीलरों के पास से 18-18 टन बंूदी में 66 सुवांसा में 28 टन, रामगंजबालाजी 12 टन, नमाना रोड 30 टन यूरिया दिया जाएगा। इसी बंूदी केवीएसएस पर 126 टन, केशवरायपाटन केवीएसएस पर 108 टन, कापरेन शाखा में 108 टन दिया जाएगा। इसके अलावा केवीएसएस रूडी, अरनेठा, भीया, रोटेदा, झाली जी का बराना, गेंडौली, सूनगर, हिंगोनिया, जलोदा, सारसला, चरडाना,फोलाई, में 18-18 टन, हिंडोली केवीएसएस पर 36 टन ध्नाव पेच की बावड़ी में 18-18 टन दिया जाएगा। देई क्षेत्र के आंतरदा