खाद दिलाने के बहाने ले उड़ा बाइक नकदी
खाददिलाने के नाम पर शनिवार को एक युवक खेडिय़ा दुर्जन निवासी शंकरलाल मीणा की बाइक तीन हजार रुपए लेकर फरार हो गया। शंकरलाल ने थाने में इस आशय की रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि वह खाद लेने यहां आया था।
एक चाय की दुकान पर बैठा था कि दोपहर करीब तीन बजे एक युवक आया और 310 रुपए प्रति कट्टे के हिसाब से नौ कट्टे दिलाने की बात कहते हुए तीन हजार रुपए ले लिए। साथ ही शंकरलाल की बाइक लेकर कन्हैयालाल को साथ ले गया और कट्टे लेकर आने को कहा। कन्हैयालाल को रोटेदा रोड के समीप एक मकान के सामने उतारा और यह कहते हुए कि घर वाले बाहर हैं। चाबी लेकर आता हूं। कन्हैयालाल को छोड़ बाइक पैसे लेकर चला गया, जो शाम चार बजे तक वापस नहीं आया। उसके बताए मकान पर पूछा तो वह किसी दूसरे का मकान निकला। बाद में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।