कुल्हाड़ी के हमले में एक घायल
कापरेन. पुरानीरंजिश को लेकर खेत में रखवाली कर रहे ढीकोली निवासी बद्रीलाल गुर्जर (45) पर शुक्रवार रात चार जनों ने कुल्हाड़ी लकड़ी से हमला कर गंभीर घायल कर दिया पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे कापरेन अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर ढीकोली निवासी चौथमल, बनवारी, मुकेश झरण्या की झोंपडिय़ां निवासी सत्यनारायण के खिलाफ मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी दिग्विजयसिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच चल रही है।