दिनभर छाए रहे बादल
कापरेन.शहरसहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली। शाम को फिर से बादल छाने से मौसम में ठंडक का असर बना रहा। सुबह देर तक तथा शाम को जल्द ही लोग घरों में दुबक गए। उधर, किसानों ने कहा कि मौसम में ठंडक होने और कोहरा, बरसात होती है तो गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। वहीं इस समय खाद की आवश्यकता और बढ़ेगी।