पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कापरेन में बिरला के अभिनंदन की होड़

कापरेन में बिरला के अभिनंदन की होड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कापरेन. सांसदबिरला के पहुंचने पर लोगों और संगठनों ने स्वागत किया। बिरला यहां निखिल एग्रो के नवरात्रा पर्व समारोह, भंडारा और दुर्गा स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। बिरला ने कहा कि सीएडी कमिश्नर से जलप्रवाह शुरू करने के लिए कहा है। ग्रामीणों के खेल मैदान, कॉलेज, ट्रेन ठहराव, श्मशान के निर्माण आदि के ज्ञापनों के समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्षता धाकड़ समाज प्रदेशाध्यक्ष तुलसीराम नागर विशिष्ट भाविप प्रांतीय महासचिव ललित टेलर रहे। कार्यक्रम में निखिल एग्रो के रामगोपाल नागर, प्रभु नागर, निखिल मौजूद रहे। बिरला का शहर में भाविप, राठौर समाज, ब्राह्मण समाज, मीणा समाज, कपड़ा व्यापार संघ, केशव क्रय-विक्रय सहकारी समिति, आढ़तिया व्यापार संघ, किराना व्यापार संघ और शिक्षक संघ आदि ने स्वागत किया।