पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्साह से खेला गरबा, डांडिया

उत्साह से खेला गरबा, डांडिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार्मिक स्थलाें पर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

बाणगंगापहाड़ी पर स्थित चौथ माता के मंदिर में रविवार को चतुर्थी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कस्बे सहित रानीपुरा, भवानीपुरा, धोवड़ा, थल्या आदि गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना कर भोग लगाया और दर्शन किए।

नमाना|नवरात्रके चलते हनुमान मंदिर पर प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर में दर्शनाें के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। यहां नौ दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन भी किया जा रहा है।

पेचकी बावड़ी| कस्बेसे 25 किमी दूर टोंक जिले की सीमा पर स्थित चांदली माता के दरबार में नवरात्र के चलते श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लोगों की मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु माता से मन्नत मांगते हैं अवश्य पूरी होती है। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

इंद्रगढ़|नवरात्रके चलते रविवार को बीजासन माता के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुआें का तांता लगना शुरू हो गया था। कस्बे सहित दूर दराजे से आने वाले श्रद्धालुओं के चलते दिनभर सड़कों पर वाहनों की रेलमपेल रही। वहीं माता के मंदिर तक पहुंचने वाली सीढ़ियों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। व्यवस्था के लिए पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा। बीजासन माता के यहां तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ। इसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत चौधरी ने बाल श्रम कानून बालकों के अधिकार की जानकारियां दी। इस दौरान अधिवक्ता मोहम्मद शरीफ सहित कई लोग मौजूद थे।

कापरेन|शहरसहित क्षेत्र में नवरात्र के चलते मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मंदिरों पर जागरण एवं भजन-कीर्तनों का दौर चल रहा है। मेगा हाइवे पर निखिल एग्रो की ओर से संचालित भंडारे में शनिवार रविवार को करीब डेढ़ सौ पदयात्रियों ने भोजन ग्रहण किया। वहीं शनिवार को पंचमुखी बालाजी, कबीरपुरा बालाजी, बालापुरा में प्रतिमाओं का विशेष शृंगार किया गया।

रामलीलामें हुआ राम-सीता विवाह का मंचन

देई. नवरात्रपर सहण गांव में चल रही रामलीला में शनिवार रात को राम-सीता विवाह का मंचन हुआ। ग्रामीण हरिमोहन गौतम ने बताया कि राम बारात, बासन, मंगल गीतों के साथ रामलीला में राम विवाह संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा पिछले 35 वर्षों से रामलीला नवयुवक मंडल द